
demo pic
Rajasthan Free Education : अलवर। राजस्थान में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रही छात्राओं की 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक की फीस का भुगतान राज्य सरकार करेगी। इसके लिए इंदिरा शक्ति फीस पुनर्भरण योजना की गाइड लाइन के साथ आवेदन करने की टाइम-लाइन जारी कर दी गई है। योजना चालू सत्र 2022-23 से लागू होगी। आठवीं तक आरटीई में पढ़कर इस साल 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
योजना का लाभ लेने के लिए बालिकाएं एक नवंबर से 31 दिसंबर तक प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के लिए पोर्टल पर इंदिरा महिला शक्ति निधि लिंक है। एक नवंबर से 15 जनवरी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इनका सत्यापन किया जाएगा।
समग्र शिक्षा परियोजना के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मनोज शर्मा ने बताया कि बालिका आरटीई के तहत पढ़ते हुए आठवीं पास करेगी, उसे 12 वीं कक्षा तक पुनर्भरण राशि मिलेगी। पोर्टल पर पंजीकृत किसी भी निजी स्कूल में 9 वीं में प्रवेश लेने पर इसका लाभ दिया जाएगा।
एक नंबवर से करें आवेदन
इस योजना का लाभ उठाने की इच्छुक छात्राएं 1 नवंबर से आवेदन पत्र भर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। 28 फरवरी 2023 तक छात्राओं के बैंक खाते में फीस की रकम दो किश्तों में भेजी जाएगी।
Published on:
28 Oct 2022 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
