वनपाल, वनरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
वनपाल व वनरक्षक दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए जिला कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। दोनों भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड करवाएगा। वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2020 का आयोजन 6 नवम्बर प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक किया जाएगा। वहीं वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 का आयोजन 12 व 13 नवम्बर को चार चरणों में होगा।