7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

सरकार लाई राइट टू हैल्थ बिल, चिकित्सकों का घबराया दिल….देखे वीडियो

अलवर. राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी चिकित्सालयों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बिल के विरोध में रविवार को भी निजी चिकित्सालयों में चिकित्सा सेवाएं पूर्णतया बंद रही।

Google source verification

अलवर. राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी चिकित्सालयों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बिल के विरोध में रविवार को भी निजी चिकित्सालयों में चिकित्सा सेवाएं पूर्णतया बंद रही।

इस दौरान राजीव गांधी सामान्य अस्पताल स्थित आईएमए हॉल परिसर में प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन व कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में निजी चिकित्सक शामिल हुए। इससे पहले बैठक का भी आयोजन हुआ। इसमें बिल के विरोध में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्राइवेट हॉस्पिटल संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजयपाल यादव ने बताया राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में पिछले तीन दिन से निजी अस्पताल संचालकों की ओर से अनिश्चितकालीन बंद कर विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अलवर के निजी चिकित्सक जयपुर में विधानसभा घेराव में भी शामिल होंगे। राइट टू हेल्थ बिल निजी चिकित्सकों के खिलाफ है। इस बिल के मुताबिक निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस देना मुश्किल है।