28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी इतने रुपए, बस करना होगा ये काम

लाल प्याज का बीज कण सुरक्षित रखने, हवादार बीज भंडारण बनाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है कि उधान विभाग की ओर से बांस बल्ली के उपयोग से तीन खंडों में 30 फीट लंबा 20 फीट चौड़ा बीज भंडारण बनाने के लिए 87 हजार 500 का अनुदान अग्रणी किसान को दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 28 Feb 2024, 1:37 PM IST

gdfgf.jpg

लाल प्याज का बीज कण सुरक्षित रखने, हवादार बीज भंडारण बनाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है कि उधान विभाग की ओर से बांस बल्ली के उपयोग से तीन खंडों में 30 फीट लंबा 20 फीट चौड़ा बीज भंडारण बनाने के लिए 87 हजार 500 का अनुदान अग्रणी किसान को दिया जाएगा। इसके लिए पत्रावली ई-मित्र पर किसान को ऑनलाइन करवानी होगी। उसकी हार्ड कॉपी उस क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक या सुपरवाइजर के पास जमा करवाना जरूरी है।

बीज भंडारण के लिए अनुदान देय

लीलाराम जाट उपनिदेशक उद्यान विभाग ने बताया कि जिलेभर में करीब 16000 हैक्टेयर भूमि में प्याज की बुवाई होती है। प्याज की बुवाई बढ़े तथा बीज संरक्षित व सुरक्षित रहे, इसके लिए किसान स्वयं के स्तर पर तीन खंड में प्याज के बीज भंडारण के लिए 87500 रुपए का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इस भंडारण कक्ष का निर्माण बांस-बल्लियों के माध्यम से किसान अपने स्तर पर करवा सकेगा।

आपको बता दें अलवर जिले में करीब 16000 हेक्टेयर भूमि में होती है प्याज की बुवाई। बांस बल्ली के उपयोग से तीन खंडों में बनाना होगा 30 फीट लंबा 20 फीट चौड़ा बीज भंडारण। इसके लिए किसानों को 87 हजार 500 रुपए का अनुदान देय है। बस किसान को ई-मित्र पर ऑनलाइन करवानी होगी पत्रावली। 25 मीट्रिक टन बीज सुरक्षित रखकर किसान कर सकेगा संधारण