राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने हल्दीना स्थित राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां बहुत हिम्मतवान छात्राएं हैं। उनको आदर्श रखकर मजबूती से रहना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला, कुलपति शीलसिंधु पांडेय सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।