अलवर। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक अलवर शहर सहित पूरे जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इधर, मौसम विभाग की ओर से जारी की गई भारी वर्षा की चेतावनी और पूर्वानुमान को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 29 व 30 जुलाई का अवकाश घोषित कर दिया है।