31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में लगी भीषण आग, पालतू श्वान जलकर मरा, बिल्डिंग के पास नहीं थी फायर एनओसी

Fire Incident In Alwar: अलवर के आवासीय सोसायटी के अंदर बने सबसे महंगे फ्लैट अमृत कलश में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 19 Jan 2025, 6:05 PM IST

huge fire broke out on the fourth floor of flat Amrit Kalash in Shalimar Residential Society of Alwar

आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकलकर्मी

अलवर। अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी के अंदर बने सबसे महंगे फ्लैट अमृत कलश में रविवार दोपहर एडवोकेट आनंद गुप्ता के फ्लैट में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही फ्लैट के अंदर पालतू डॉग की मौत हो गई। गनीमत रही कि आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अमृत कलश सोसायटी अपना घर शालीमार के गेट नंबर तीन पर बनी 9 मंजिला इमारत है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

यहां 60 लाख रुपए से 90 लाख रुपए तक के फ्लैट हैं। चौथी मंजिल पर आनंद गुप्ता के फ्लैट में सवा दो बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फ्लैट में लकड़ी का अधिक काम किया था। इस कारण आगे तेजी से लगी। आग की लपटें फ्लैट के बाहर तक आ रही थी और धुआं तो ऊपर की टॉप मंजिल तक जा रहा था। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस नई सोसायटी मे फायर एनओसी नहीं थी।

दमकलकर्मी ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आग लगने से फ्लैट की छत पर किया गया लकड़ी का काम और घर में रखा सामान पूरी तरह जल गया। साथ ही फ्लैट के अंदर मौजूद पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : दोस्त की पत्नी से थे अवैध संबंध, फोन पर करता था बात, पति को पता चला तो उसे ही दी दर्दनाक मौत