6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

कोर्ट के आदेश पर बहरोड़ में 15 लाख रुपए की अवैध शराब नष्ट… देखे वीडियो ….

वर्ष 2003 को जब्त की थी बहरोड़ ञ्च पत्रिका. आबकारी विभाग ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर करीब 15 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।

Google source verification


बहरोड़ ञ्च पत्रिका. आबकारी विभाग ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर करीब 15 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
आबकारी निरीक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2003 में आबकारी विभाग ने करीब 15 लाख रुपए की कीमत की अनेक ब्रांड की अवैध शराब को जब्त करने की कार्रवाई की थी।
जिसे बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी अलवर की मौजूदगी में नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि जब्त अवैध शराब विभाग के मालखाने में रखी हुई थी। जिसे कोर्ट के आदेश पर नष्ट करवाया गया है।

जिम्मेदारों की अनदेखी: करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर हो गया अतिक्रमण, प्रशासन ने साधी चुप्पी

पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बहरोड़ . कस्बे में सरकार की करोड़ों की जमीन पर घुमन्तु परिवार ने लम्बे समय से अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी अनेक बार शिकायत होने के बावजूद प्रशासन उसे नहीं हटा पा रहा। कस्बे में बिजली थाने के पास सरकार की जमीन पर घुमन्तु परिवारों ने अवैध रूप से पक्के व कच्चे मकान बनाकर रहने लग गए हैं। लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। इसके चलते अतिक्रमियों के हौसले बुलंद है।
प्रशासन का दखल नहीं होने से बिजली थाने के सामने सरकारी जमीन आए दिन अवैध कॉलोनियां बस रही है। कस्बे के जागरूक नागरिकों ने सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के बारे में काफी बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन उसके बाद भी प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है।
कलक्टर के आदेश का भी नहीं हुआ असर : सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उस समय तो अधिकारियों ने जल्द ही अतिक्रमण हटाने की बात कही। लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अच्छी कमाई फिर भी कर रहे अतिक्रमण : यहां रह रहे बंजारा परिवार के लोगों के पास कमाई का अच्छा जरिया है वहीं उनके पास जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर ट्रॉली है। जिनसे वह निर्माण कार्य व मिट्टी डालने का ठेका लेकर रोज मोटी कमाई कर रहे है। फिर भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से बाज नहीं
आ रहे।