31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने निभाई भागीदारी, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग

योग भगाए रोग थीम पर शहर की संस्थाओं ने मनाया योग दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 22 Jun 2018, 10:13 AM IST

international yoga day : alwar

अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने निभाई भागीदारी, कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग

अलवर. विश्व योग दिवस पर गुरुवार को जिलेभर में योग के कार्यक्रम हुए। योग से रोग भगाए थीम पर पिछले एक माह से जगह-जगह योग अभ्यास करवाए जा रहे थे। कंपनी बाग में तीन दिवसीय योग शिविर भी आयोजित किया था। योग कार्यक्रम में लोगों ने योग प्रशिक्षकों के दिए निर्देशों के अनुसार योगाभ्यास किया।
इधर अलवर शहर में कई संस्थाओं की ओर से योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। नेहरू उद्यान विकास समिति के तत्वावधान में 21 मई से योगाचार्य संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में नेहरू उद्यान में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समापन किया गया। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के बाद सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सागर जलुथरिया ने प्रथम स्थान पर रहे। गांधी स्वास्थ्य सदन समिति की ओर से पुराना सूचना केंद्र में संचालित प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र पर आयोजित योग शिविर का समापन किया गया। अंत में योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आरडीएनसी फाउण्डेशन एवं कम्पनी बाग विकास समिति की ओर से कम्पनी बाग में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में व्यायाम कराए गए। इसके बाद रैली के रूप में इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर में योग शिक्षक धर्मपाल प्रजापत के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। तैराकी प्रशिक्षक लालचंद यादव के मार्ग दर्शन में अरावली होटल के तरणताल में पानी के अन्दर योगाभ्यास कराया गया। आर्य कन्या विद्यालय समिति की ओर से की ओर से दयानंद मार्ग स्थित आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के बाद समिति निदेशक कमला शर्मा ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। जैन शिक्षण समिति की ओर से संचालित ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक बलराम सिंह व वन्दना दुबे के मार्गदर्शन में योग कराया गया। इसके बाद बच्चों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। माउंट लिटेरा जी स्कूल में योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में योगा संस्थान के फाउंण्डर अमरङ्क्षसह यादव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं बच्चों को योग के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड रिसर्च सैन्टर में संस्था निदशेक प्रोफसर एसके शर्मा के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया। आईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। नेशनल टीटी कॉलेज फॉर गल्र्स में स्टॉफ सदस्यों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। लॉडर्स इंटरनेशनल स्कूल में योग विशेषज्ञों के सानिध्य में सूक्ष्म व्यायाम कराए गए।
अरावली वुमन एकेडमी की ओर से शांति-कुंज में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षक अजीत सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया।