17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर का युवक पाकिस्तानी नंबरों पर करता था कॉल, सेकंड ईयर का निकला स्टूडेंट, अलवर की होटल में ठहरा हुआ था

Rajasthan News: अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र में एक जोधपुर निवासी युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिए जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। युवक पर विदेशी नंबरों से संपर्क और जासूसी के संदेह के चलते सेना और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

Jun 17, 2026

Suspicious Activity on call

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI जनरेटेड

Kundan Vishnoi Arrested For Suspicious Activity: अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से पकड़े गए जोधपुर निवासी युवक कुंदन विश्नोई (20) को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। वह सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है और पिछले कुछ दिनों से अलवर शहर के एक होटल में ठहरा हुआ था। मामले में सेना, आईबी, सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार युवक को जासूसी के संदेह में हिरासत में लिया गया है। उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसके मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबरों पर कई बार कॉल और बातचीत हुई है। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के संपर्क में होने की जानकारी भी मिली है जिसकी भी जांच की जा रही है।

पाकिस्तानी नंबरों पर करता था बात

घटना रविवार दोपहर की है जब ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के दौरान देखा गया। इस दौरान वह एक छात्रा से बातचीत कर रहा था और आसपास काफी देर तक रुककर सामान्य से अलग व्यवहार करता नजर आया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सेना और आर्मी इंटेलिजेंस ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। बाद में मोबाइल जांच के दौरान पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क की जानकारी सामने आने पर मामला और गंभीर हो गया। उसके सोशल मीडिया और कॉल डिटेल्स की भी प्रारंभिक जांच शुरू की गई। जिसके बाद अब कई खुलासे होंगे।

इसके बाद उसे सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू की। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि युवक अलवर क्यों आया था, होटल में कितने दिनों से ठहरा हुआ था और उसके यहां आने का उद्देश्य क्या था। साथ ही उसके परिवार, कॉलेज और दोस्तों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने फिलहाल मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

मामले की जांच प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और तथ्यों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।
सुधीर चौधरी, एसपी अलवर