3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JVVNL की चलती गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हरसौली कस्बे के विद्युत विभाग की गाड़ी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खैरथल स्थित अंबेडकर सर्किल के पास अचानक चलती गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा,

less than 1 minute read
Google source verification

हरसौली कस्बे के विद्युत विभाग की गाड़ी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खैरथल स्थित अंबेडकर सर्किल के पास अचानक चलती गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा, जिसके बाद कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। गाड़ी के चालक वीर सिंह चौधरी ने बताया कि वाहन में कल से तकनीकी खराबी चल रही थी,

जिसे दिखाने के लिए वह सुबह उसे मिस्त्री के पास लेकर जा रहे थे। जैसे ही गाडी ने खैरथल में प्रवेश किया, अचानक गाड़ी से तेज धुआँ और लपटें उठने लगीं। स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और बोनट खोला, तो अंदर आग धधकती दिखाई दी।


आग बढ़ते ही आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। कुछ ही देर में अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और पूरी तरह आग पर काबू पा लिया। घटना के समय गाड़ी में चालक अकेला था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।