31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

बानसूर में कानून व्यवस्था फेल, आए दिन हो रही लूट व मारपीट की घटनाएं : शर्मा , देखे वीडियो

हल्ला बोल जन आक्रोश रैली का आयोजन

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Aug 26, 2023

बानसूर. क्षेत्र में सरकारी कार्यालय में पनप रहें भ्रष्टाचार, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, समय पर जले हुए ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से परेशान किसान एवं आए दिन क्षेत्र में हो रही फायरिंग और लूट की घटना को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश शर्मा की ओर से हल्ला बोल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में रैली के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि जनता जनार्दन का टिकट सबसे बड़ा होता है। जनता से मिलकर ही आगामी फैसला करूंगा। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर क्षेत्र के कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में बानसूर क्षेत्र में विकास में हुए घोटाले की जांच करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया धृतराष्ट्र बने हुए और खुली लूट मचाने के लिए मंत्री और विधायकों को छूट दी हुई हैं। शासन और प्रशासन मस्त है। क्षेत्र की जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में आम जनता से वसूली की जा रही है। शर्मा ने केंद्र सरकार की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा कि सही बोलने पर मुझे पार्टी से निकाला गया। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नियम विरुद्ध तरीके से और बदले की भावना से कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में घोषणा की लेकिन घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरी। कार्यकर्ताओं की ओर से शर्मा को 51 किलो की माला पहनाई गई। इससे पूर्व शर्मा कस्बे के हरसौरा चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर नमन कर रैली के रूप में रामलीला मैदान पहुंचे।

रास्ते में शर्मा को 51 किलोमीटर लंबा साफा भी पहनाया गया। इस मौके पर सरपंच अमर सिंह बूरा,सतपाल जाट,देवेंद्र मोठूका,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पंसारी, एमपीएस जयराम यादव, धूणी लाल शर्मा, सरपंच विक्रम यादव, पूर्व सरपंच रघुवीर चौधरी, मुसद्दी लाल ढाचोंलिया, अमर सिंह यादव गुंता, राकेश सैनी, डिंपल बगरहट्टा, महेंद्र सैनी,पूर्व प्रधान मातादीन शर्मा, पूर्व सरपंच राधेश्याम शर्मा, मोतीलाल मीणा, उमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, बाबूलाल गोयल, प्रकाश लाटा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सभा को इन्होंने भी किया संबोधित
सूबे सिंह चौधरी पीटीआई,कुशाल नैनावत रामपुर,सरपंच देवी सिंह कराना, महेश ढाचोंलिया,राजाराम सैनी पूर्व पार्षद,वरिष्ठ एडवोकेट हुकुम चंद शर्मा,पूर्व सरपंच रतिराम रावत,मोहन दास महाराज,एडवोकेट घनश्याम यादव,सुशील पुरोहित,घीसाराम गुर्जर,पूर्व सरपंच दाताराम गुर्जर ने संबोधित किया।

दुकानदार की आंख में चाकू मारकर 1.50 लाख रुपए लूटने वाले हमलावरों को यदि पुलिस प्रशासन ने 4 दिन में नही पकड़ा तो जनता के साथ सड़को पर उतरकर आंदोलन करेंगे और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

डॉ.रोहिताश शर्मा, पूर्व यातायात मंत्री राज. सरकार