इस दौरान भ्रूण और आरोपी के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट, एफएसएल जांच व समिलित विशेषज्ञ साक्ष्यों सहित अभियोजन पक्ष की ओर से 26 गवाह और 27 दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। जिनके आधार पर आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को दोषी मानते हुए न्यायालय ने कठोर आजीवन कारावास व 4 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय की ओर से पीड़िता को प्रतिकर योजना के तहत 2 लाख रुपए प्रतिकर दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी अनुशंषा की गई है।