दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक महिला ने पहली मैरिज एनिवर्सरी से एक महीने पहले ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के मीना सीमला गांव का है। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह लगी। उन्होंने फंदे से नीचे उतार पुलिस को सूचना दी। बालाजी थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिकराय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।