मृतका प्रीति सेन के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 मई को होने वाली थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। लेकिन, होली वाले दिन सुबह बेटी खुद के कमरे में नहीं थी। इसके बाद काफी देर तक बेटी की गांव में तलाश की गई। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। तभी ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी के घर की छत पर प्रीति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।