
अलवर जिले में 2 हजार 71 मतदाता होम वोटिंग करेंगे। होम वोटिंग का प्रथम चरण 5 अप्रैल से शुरू होगा। टीमें अलग-अलग विधानसभा वार 13 अप्रैल तक घरों पर जाएंगी। सेक्टर अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रक्रिया संपादित करवाई जाएगी। इस प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता विधानसभा क्षेत्र तिजारा में 159, किशनगढबास 170, मुण्डावर में 141, बहरोड़ में 174, अलवर ग्रामीण में 113, अलवर शहर में 277, रामगढ में 146, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 137 हैं। इस तरह दिव्यांग मतदाताओं की संख्या विधानसभा क्षेत्र तिजारा में 124, किशनगढ़बास 126, मुण्डावर में 92, बहरोड़ में 121, अलवर ग्रामीण में 65, अलवर शहर में 60, रामगढ़ में 61 एवं राजगढ-लक्ष्मणगढ में 105 हैं।
40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग भी इसके दायरे में लाया गया
लोकसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। पोलिंग पार्टियां सुबह ही घर-घर जाएंगे। क्षेत्रवार रूट चार्ट बनाया गया है। चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि वोट प्रतिशत बढ़े। इसको ध्यान में रखते हुए 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को होम वोटिंग का लाभ विधानसभा चुनाव से दिया गया। 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग लोगों को भी इसके दायरे में लाया गया।
ये प्रक्रिया आयोग ने लोकसभा चुनाव में भी जारी रखी। 19 अप्रैल को यहां चुनाव है लेकिन होम मीटिंग 5 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली। 85 वर्ष से अधिक आयु के 1317 एवं दिव्यांग श्रेणी के 754 मतदाताओं को होम वोटिंग का लाभ मिलेगा। होम वोटिंग 13 अप्रैल तक चलेगी।
Published on:
05 Apr 2024 01:48 pm
