
मंडी में आम के क्या है दाम, जानने के लिए पढे़ यह खबर
आंध्रप्रदेश से आ रहा है सफेदा आम
अलवर शहर के कृषि उपज मंडी, घंटाघर फल मंडी,शिवाजी पार्क मंडी के अलावा अंबेडकर चौराहा सहित अन्य फल विक्रेताओं के पास आम बिक्री के लिए रखे हुए हैं। फल विक्रेता सौरभ ने बताया कि मंडी में इन दिनों सफेदा आम की आवक हो रही है जो की सीमित मात्रा में ही आ रहा है। दाम महंगे होने से मांग भी कम है। मार्च के बाद इसकी मांग भी बढे़गी और आवक भी अधिक होगी।
दशहरी आम की आवक मई में होगीआम की बहुत सी किस्म होती हैं। जिन्हें अलग अलग नामों से जाना जाता है। सफेदा आम मार्च अप्रेल तक चलता है। इसकी बाद यह खत्म होने लगता है। इसके बाद दशहरी आम की आवक होने लगती है जो कि जुलाई तक चलता है। मेवात में सबसे ज्यादा मांग दशहरी आम की रहती है। इसके साथ ही लंगडा आम भी खूब बिकता है।
लोगों को पसंद आ रहे रसीले अंगूर व संतरा
फल मंडी में इन दिनों सबसे ज्यादा आवक अंगूर व संतरा की हो रही है जो कि रसीले व मीठे होने के कारण बहुत पसंद किए जा रहे हैं। मंडी में इन दिनों गोल, लंबे और काले अंगूर की आवक हो रही है। इनका दाम 50 रुपए किलो हैं। फल मंडी में नासिक और सोलापुर का अंगुर आ रहा है और संतरा नागपुर का आ रहा है। इनकी मंडी में प्रतिदिन सौ क्विंटल से ज्यादा आवक हो रही है।
बाबू बेर भी लुभा रहे हैं
फरवरी व मार्च माह में बाबू बेर की आवक बहुत हो रही हैं। रामगढ़ के रसीले बाबू बेर बहुत पसंद आ रहे हैं। खटटे मीठे होने के साथ साथ छोटे व सामान्य आकार में फलाें के साथ सजे हुए हैं। इनकी कीमत 70 से 80 रुपए किलो है। महंगे होने के बाद भी खूब बिक रहे हैं।
Published on:
27 Feb 2024 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
