
कुलदीप बने मत्स्य विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, एबीवीपी-एनएसयूआइ के प्रत्याशी पिछड़े, जानिए क्या रहा चुनावी परिणाम
अलवर. Matsya University Elections Result 2019 : राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप ने जीत दर्ज की। कुलदीप ने अपने करीबी प्रतिद्वंधी रजनीश जैमन को 24 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर उदय सिंह ने धीरज कुमार को 90 मतों से हराया। महासचिव पद पर निहाल सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंधी लोकेश कुमार अवस्थी को 20 मतों से हराया। वहीं संयुक्त सचिव पद पर शेखर ने आजाद को 10 मतों से हराया। विश्वविद्यालय में कुल 383 वोटों में से 318 वोट डले। परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।
सुबह से ही लगी रही भीड़
मतदान के दौरान सुबह 8 बजे से ही विश्वविद्यालय के बाहर भीड़ लगी रही। प्रत्याशियों के समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से चुनाव प्रचार जारी रहा। जो भी मतदाता वोट देने के लिए विश्वविद्यालय परिसर की ओर बढ़ रहे थे, प्रत्याशी उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते रहे। विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे तक 235 वोट डल चुके थे। इसके बाद मतदान की गति धीमी हो गई और आखिरी दो घंटों में कुल 83 वोट डाले गए।
एबीवीपी-एनएसयूआइ का निराशाजनक प्रदर्शन
विश्वविद्यालय के चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआइ के प्रत्याशियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। एबीवीपी की प्रत्याशी लता भोजवानी 42 मतों के साथ चौथे और एनएसयूआइ के सचिन यादव 34 वोटों के साथ पांचवे स्थान पर रहे। वहीं एक अन्य प्रत्याशी अंकित कुमार मीना 51 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Published on:
09 Sept 2019 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
