
फोटो: पत्रिका
Saras Dairy Standard Milk New Price: अलवर में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा रुपए चुकाने होंगे। सरस डेयरी ने स्टैंडर्ड दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई कीमतें गुरुवार की शाम से लागू हो जाएंगी। वहीं एनसीआर क्षेत्र में ये बढ़े हुए दाम 8 मई से लागू किए जाएंगे।
नई दरों के अनुसार अब स्टैंडर्ड दूध के आधा लीटर पैक की कीमत 32 रुपए हो गई है। एक लीटर का पैक 64 रुपए में मिलेगा। वहीं 6 लीटर के पैक की कीमत अब 384 रुपए तय की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के बजट पर असर पड़ेगा।
सरस डेयरी प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर कोई विक्रेता तय एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलता है तो इसकी शिकायत तुरंत की जाए। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9001097856 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। दूध की कीमत बढ़ने से आम परिवारों के मासिक खर्च पर असर पड़ना तय है।
दूध हमारे शरीर के लिए पौष्टिक और लाभकारी आहार है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है और उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। दूध शरीर की वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर बच्चों के लिए ये बहुत जरूरी है क्योंकि ये उनके शारीरिक विकास में मदद करता है। दूध का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।
इसके अलावा दूध में कई आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की कार्यप्रणाली के लिए जरूरी हैं। दूध त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। ये त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में सहायता करता है। साथ ही दूध ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर दिनभर सक्रिय और ऊर्जावान बना रहता है। इसलिए दूध हर उम्र के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।
Updated on:
07 May 2026 10:31 am
Published on:
07 May 2026 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
