7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Crime: फेरों से ठीक पहले खुल गया दूल्हे का राज, शादी में पहुंची युवती ने लगाया बलात्कार का आरोप

Wedding Cancel In Alwar: अलवर में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब फेरों से ठीक पहले मंडप में पहुंची एक युवती ने दूल्हे पर रेप और शादी का झांसा देकर 4 साल तक देह शोषण करने का आरोप लगा दिया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

May 07, 2026

Wedding News

File Photo: Patrika

Rajasthan News: जेल प्रहरी पद पर तैनात एक युवक विवाह समारोह में मंगलवार को उस समय बवाल हो गया, जब फेरों से एक घंटे पहले एक युवती ने मंडप पर पहुंचकर दूल्हे पर बलात्कार का आरोप लगा दिया। युवती के आरोपों के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दुल्हन पक्ष ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद जेल प्रहरी के पद पर तैनात दूल्हे को बिना दुल्हन ही बारात वापस ले जानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ निवासी धर्मसिंह मीणा की बारात 5 मई को दुल्हन के घर पहुंची थी और शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान एक युवती ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि धर्मसिंह ने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका देह शोषण किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद वधु पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में युवती ने आरोपी के खिलाफ शहर के एक थाने में मामला भी दर्ज करा दिया।

चार साल तक करता रहा देह शोषण

पीड़िता के अनुसार वह कई साल से अलवर शहर में किराए का कमरा लेकर रह रही है। 2 मई, 2022 को अलवर में उसकी मुलाकात धर्मसिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को जेल प्रहरी बताया था। इसके बाद 20 जुलाई, 2025 को उसके आरोपी धर्मसिंह उसके जन्मदिन पर उसके कमरे पर आया और जबरन रुक गया।

उस रात उसने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर 4 साल तक उसका देह शोषण करता रहा। इस दौरान 22 अप्रेल को जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने दहेज में 21 लाख रुपए की मांग रख दी। बाद में उसने शादी से ही इनकार कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने युवती को धमकी भी दी।

युवती ने जेल प्रहरी के पद तैनात एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर देह शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी कहां तैनात है इस संबंध में रिपोर्ट में उल्लेख नहीं किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया।

-प्रियंका रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक