
चंद दिन... 2022 खत्म होने को है, और 2023 दस्तक देने वाला है। कोरोना का साया नहीं होने से 2022 में खूब धूम धड़ाका हुआ। हजारों युवा शादी के बंधन में बंधे। लेकिन यह साल शादियों को लेकर राजस्थान खास चर्चा में रहा। राजस्थान में साल 2022 में कई ऐसी अनूठी शादियां हुई जो देशभर में चर्चित रहीं। इन अजबोगरीब शादियों ने हर किसी को हैरान कर दिया। सबसे अधिक चर्चा में रही जयपुर की पूजा सिंह और भरतपुर के आरव की शादी। पढ़िए इन 5 चर्चित शादियों पर हमारी स्पेशल रिपोर्ट—
भगवान के साथ लिए 7 फेरे
जयपुर के गोविंदगढ़ निवासी पूजा सिंह ने 8 दिसंबर को भगवान के साथ पूरे रीति-रिवाज से शादी की है । आज उनकी चर्चा विदेश तक हो रही है। दरअसल भगवान से शादी करने के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने तीस वर्षीय पूजा की खूब तारीफ भी की थी और उसकी तुलना मीरा से करनी शुरू कर दी थी। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से मीरा नहीं होने व कुंडली में मंगल दोष होने तथा निवारण को लेकर विवाह करने की बात स्वीकारी। पूजा ने कहा कि शादी से पहले पंडित जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाह रीति-रिवाज और मान-सम्मान से करना होगा तो मैंने पूरे सम्मान से विवाह किया। इन्होने यह शादी 8 दिसंबर को पूरे रीति रिवाज़ से की थी। शादी में 300 से ज्यादा मेहमान भी शामिल हुए थे।
खेजड़ी के पेड़ से की शादी
उदयपुर जिले में रशियन लड़की तान्या ने 7 दिसंबर को खेजड़ी के पेड़ से शादी की है। किसी विदेशी लड़की का पेड़ से शादी करना, ऐसे मामले बहुत कम ही सुनने को मिलते है। 28 साल की तान्या भारत घूमने आई थी। तान्या को शादी के लिए अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था। आगरा पहुंचने के बाद उसने एक ज्योतिषी से मुलाकात की जहां ज्योतिष ने उसे खेजड़ी के पेड़ से शादी करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तान्या की कुंडली में दोष है। जिसे दूर करने के लिए खेजड़ी या पीपल के पेड़ से शादी करनी होगी। इसके बाद 7 दिसंबर को तान्या उदयपुर पहुंची जहां पंडित हेमंत सुखवाल ने खेजड़ी के पेड़ से उसकी शादी कराई। इस शादी में तान्या के विदेशी दोस्त भी शामिल हुए। विधि-विधान के साथ तान्या की शादी खेजड़ी के पेड़ से कराई।
मीरा बनी आरव
भरतपुर जिले में 8 नवंबर को आरव और कल्पना की शादी भी खूब चर्चा में रही है। शादी से पहले आरव को लोग मीरा के नाम से जानते थे, और वह फिजिकल टीचर था। उस दौरान उसे अपनी स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी लेकिन हाव भाव सारे लड़को जैसे थे। मीरा को स्पोर्ट्स से बहुत लगाव था। स्पोर्ट्स टीचर बनने के बाद मीरा की पोस्टिंग राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में हो गई। इसी स्कूल में कल्पना भी पढ़ती थी। वह भी कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी रह चुकी है और नेशनल लेवल पर भी खेल चुकी है। स्पोर्ट्स टीचर मीरा कल्पना को कबड्डी के दांव पेंच सिखाती थी।इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया , लेकिन सेम जेंडर समस्या का कारण बना। मीरा ने जेंडर बदलवाने का निर्णय लिया । 2021 में मीरा आरव बन गई। चार नवंबर को दोनों ने शादी कर ली, इनकी शादी से पूरा परिवार खुश था।
कज़ाकिस्तान की युवती ने की हिन्दू रीति रिवाज़ से शादी
यह अनोखी प्रेम कहानी सीकर के पंकज सैनी और कजाकिस्तान की तानिया की है। तुर्की के एयरपोर्ट पर पहली नजर से इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और अब ये दोनों सात जन्मों के रिश्ते में बंध गए हैं। जनवरी 2019 में पंकज कंपनी के काम से तुर्की गया था। इसी बीच कजाकिस्तान की रहने वाली तानिया भी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद तुर्की घूमने आ गईं। दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को देखा और प्यार हो गया। तानिया पंकज को उसके परिवार से मिलाने के लिए 2 महीने बाद कजाकिस्तान ले गई। जहां उसके माता-पिता को भी पंकज पसंद आ गया । फिर दोनों की सगाई हो गई। इसके बाद उन्होंने 2020 में शादी करने का फैसला किया, लेकिन कोविड की वजह से तानिया को भारत आने का वीजा नहीं मिल सका। तानिया पिछले साल दिसंबर में सीकर आई थी। दोनों ने सीकर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। इस शादी को कई मायनों में अनोखा माना जाता है क्योंकि इस शादी में लड़की की तरफ से कोई नहीं आ सका। इस शादी का खर्चा दूल्हे के बड़े भाई के ससुर ने उठाया था, और तानिया का कन्यादान भी किया था।
राजस्थान के युवक ने पेरिस की लड़की से रचाई शादी
विदेशी भारतीय रीति-रिवाजों के दीवाने हैं। ऐसा ही एक नजारा राजस्थान के भरतपुर में देखने को मिला, जहां एक युवक ने पेरिस की एक लड़की से भारतीय रीति-रिवाज से शादी की है। भरतपुर शहर के मथुरा गेट के पास स्थित चंदर बुक डिपो के मालिक राजेश गोयल का बेटा राहुल गोयल छह साल पहले अमेरिका पढ़ने गया था। इस दौरान उनकी मुलाकात पेरिस में रहने वाली मरजोलिन लोपेज से हुई और दोनों में प्यार हो गया। पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल नीदरलैंड में जा बसे। कुछ समय के बाद मारजोलेन भी वहां पहुंच गईं और दोनों
साथ रहने लगे। राहुल और मरजोलिन ने शादी के लिए दोनों परिवारों से रजामंदी मांगी। राजेश गोयल मान गए लेकिन शादी भारतीय रीति-रिवाज से होगी। जब राहुल ने मारजोलेन और उसके परिवार से बात की और उन्हें मनाया। इसके बाद पेरिस से दर्जन भर लोग मारजोलेन के साथ शादी के लिए भरतपुर पहुंचे, जिसके बाद यहां के एक होटल में राहुल और मारजोलेन की छह नवंबर को शादी हुई। राहुल और मारजोलेन के लंबे समय तक साथ रहने के कारण मारजोलेन 50 फीसदी हिंदी जानती है और पूजा भी करती है।
Published on:
22 Dec 2022 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
