बहरोड़. थाना क्षेत्र के ग्राम खोहरी निवासी संजय उर्फ मुन्ना खोहरी पुत्र जगराम की धुलण्डी पर गांव के हनुमान मन्दिर के पास गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां ने आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खोहरी में मंगलवार को मेला था। जहां पर शाम को गांव का युवक संजय उर्फ मुन्ना खोहरी गया हुआ था। इसी दौरान चार बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए। वहां पर संजय उर्फ मुन्ना खोहरी के साथ बैठ कर हुक्का पीने लगे ओर बातों में उलझा लिया मौका देख एक साथी ने उस पर लगातार चार गोलियां दाग दी। गोली लगने से संजय उर्फ मुन्ना खोहरी की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश जाते समय धमकी भी दे गए। वहीं एक साथी को छोड़ मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
जैसे ही गोलियों की आवाज सुन लोग वहां पहुंचे तो संजय खून से लथपथ मिला। ग्रामीण उसे बहरोड़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जिला परिषद प्रत्याशी भी रहा है। हत्या की वारदात के बाद भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल मंगलवार देर रात को ही बहरोड़ थाने पर पहुंचे ओर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम : संजय उर्फ मुन्ना खोहरी की हत्या को गांव व बहरोड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर अजय खोहरी पुत्र रामनिवास ने पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में एक ग्रामीण जनप्रतिनिधि से पैसे मांगने के मामले में अजय खोहरी को बदमाशों ने मारपीट कर निम्भोर के जंगलों में पटक दिया था। अजय उसके लिए संजय को जिम्मेदार मानता था। उस घटना का बदला लेने के लिए अजय खोहरी ने संजय उर्फ मुन्ना खोहरी से कुछ दिन पूर्व पुन सुलह की ओर मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच मन्दिर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी।
एक साथी को छोड़ गए मौके पर ही : बदमाश गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके पर हमींदपुर निवासी बदमाश संजय उर्फ बचिया को मौके पर ही छोड़ गए। इसके बाद गांव वालों के साथ बदमाश भी मृतक को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार हमींदपुर निवासी सन्दीप उर्फ बचिया मंगलवार को दिनभर बदमाशों की गाड़ी चला रहा था।
दिसम्बर में किया था गिरफ्तार : खोहरी निवासी बदमाश अजय खोहरी व हमींदपुर निवासी बदमाश सन्दीप उर्फ बचिया को बहरोड़ थाना पुलिस ने 23 दिसम्बर 2022 को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।
अक्टूबर 2020 में जेल से किया था लाइव : बदमाश अजय खोहरी ने बहरोड़ जेल से अक्टूबर 2020 में फेसबुक लाइव किया था।जिस दौरान वह सुर्खियों में आया था।
सन्दीप उर्फ बचिया ने कराया था दोनों के बीच राजीनामा : मृतक संजय उर्फ मुन्ना खोहरी व अजय खोहरी के बीच हमींदपुर निवासी सन्दीप उर्फ बचिया ने कुछ समय पहले ही राजीनामा कराया था।
बातों में लगा रवि बे$गपुर ने मारी गोलियां : पुलिस ने बताया कि संजय उर्फ मुन्ना के साथ बैठकर हुक्का पीने लगे और इसी दौरान रवि बे$गपुर ने पीछे बैठकर संजय उर्फ मुन्ना के सिर में गोलियां दाग दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घ्मृतक की मां संतोष देवी ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्र
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर बुधवार को अड़े रहे। वहीं घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीण मौके पर भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल को बुलाने की मांग करने लगे।जिसके बाद दोपहर करीब बारह बजे भिवाड़ी एसपी जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे ओर ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण राजी हुए। जिसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए रिपोर्ट दी। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ आरसी यादव, भाजपा नेता इन्दर यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।ामीण, नहीं होने दिया पोस्टमार्टम
बदमाशों ने
लाइव आकर ली
हत्या की जिम्मेदारी
हत्या के बाद बदमाशों ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो डाल कर कहा कि हमारा भाई था संजय उर्फ मुन्ना, उसने गलत किया जिसके कारण उसकी हत्या की। वीडियो में दिख रहे अजय खोहरी व रवि बे$गपुर ने गाली देते हुए कहा कि संजय उर्फ मुन्ना खोहरी के सिर में उन्होंने छह गोलियां दाग दी है और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।
सोशल मीडिया पर
डाली थी पोस्ट
बदमाशों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर भी शराब पार्टी करते सुबह के समय एक पोस्ट डाली और कहा कि जब हम आएंगे तो गर्मी थोड़ी बढ़ जाएगी…पता चल जाएगा। हमारे यहां पर बदला लेने की परंपरा है। बहुत कोपरेट कर चुके है की पुरानी टीम को एडजेस्ट कर ले।
हिरासत में लिए बदमाश ने उगले कई राज
जिला परिषद प्रत्याशी संजय उर्फ मुन्ना खोहरी की हत्या में शामिल हमींदपुर निवासी बदमाश सन्दीप उर्फ बचिया ने एसपी के सामने पूछताछ में अनेक राज उगले है।
पटौदी के पास से जब्त की गाड़ी
खोहरी निवासी संजय उर्फ मुन्ना खोहरी की हत्या के मामले में बदमाशों द्वारा प्रयुक्त की गई गाड़ी को पुलिस ने हरियाणा के पटौदी के पास से बरामद की है। बहरोड़ डीएसपी राव आनन्द ने बताया कि बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों की धरपकड़ के लिए डीएसटी के साथ ही थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।
हत्या कर फरार हुए बदमाश
खोहरी निवासी संजय उर्फ मुन्ना की हत्या कर बदमाश हरियाणा में भाग गए।जिनकी गाड़ी हरियाणा बॉर्डर के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
&घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगी हुई है। बदमाशो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अनिल कुमार बेनीवाल, भिवाड़ी एसपी