27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
अलवरः कथित गौ तस्करी के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Play video

अलवरः कथित गौ तस्करी के आरोप में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र गांव लल्लामण्डी में ग्रामीणों की पिटाई से एक शख्स की मौत हो गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Jul 2018, 11:03 AM IST

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र गांव लल्लामण्डी में ग्रामीणों की पिटाई से एक शख्स की मौत हो गई। शख्स कि मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आैर उसके शव को मोर्चरी में रखवाया।

 

पुलिस ने बताया मृतक अकबर उर्फ़ रकबर पुत्र सुलेमान निवासी कोल गांव फिरोजपुर झिरका है। वह अपने साथी के साथ गायों को लेकर लालाबंदी रामगढ़ से पैदल-पैदल जा रहे थे।

 

तभी रास्ते में गाै तस्करी की आशंका में ग्रामीणों ने इनकी पिटाई कर दी। इस दौरान इसका एक साथी तो भाग निकला। वहीं दूसरे को पुलिस पकड़कर अस्पताल लेकर आर्इ, जहां उपचार के दौरान अकबर की मौत हो गई।

 

पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस जाप्ता लगाया गया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। हॉस्पिटल में भी पुलिस जाप्ता लगाया गया है।