
भाजयुमो अध्यक्ष के दौरे को लेकर भिड़े सांसद व पूर्व मंत्री समर्थक, कार्यकर्ताओं ने सुनाई नेता जी को जममकर खरी-खोटी,भाजयुमो अध्यक्ष के दौरे को लेकर भिड़े सांसद व पूर्व मंत्री समर्थक, कार्यकर्ताओं ने सुनाई नेता जी को जममकर खरी-खोटी,जिले में नगर पालिका चुनाव की बिसात बिछी, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलीय भी ठोक रहे ताल
अलवर. जिले की छह नगर पालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का कार्य पूरा होने के साथ ही चुनावी बिसात बिछ गई। प्रत्याशियों की ओर से संवीक्षा के बाद आगामी 3 दिसम्बर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। वहीं 11 दिसम्बर को पार्षद पद लिए वोट डाले जाएंगे। अलवर जिले में नगर पालिका राजगढ़, खेडली, तिजारा, खैरथल, बहरोड़, किशनगढ़बास में चुनाव होने हैं।
सभी छह नगर पालिकाओं में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। अब एक दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 3 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं शेष रहे प्रत्याशियों को 4 दिसम्बर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। सभी छह नगर पालिकाओं में पार्षद पद के लिए 11 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना 13 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। छह नगर पालिकाओं के लिए 23 नवम्बर को चुनाव की लोकसूचना जारी हुई थी। जिले में नगर पालिकाओं की चुनाव प्रक्रिया आगामी माह दिसम्बर में पूरी होगी। जिले की छह नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 14 दिसम्बर से शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए 20 दिसम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चुनाव कराया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। छह नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पद का चुनाव 21 दिसम्बर को कराया जाएगा।
कहां कितने वार्डों में चुनाव
न.पा. वार्ड
राजगढ़ 35
खेडली 25
तिजारा 25
खैरथल 35
बहरोड़ 35
किशनगढ़बास 25
कहां किसका बोर्ड रहा
नगरपालिका बोर्ड
राजगढ़ भाजपा
खैरथल भाजपा
खेरली कांग्रेस
तिजारा भाजपा
बहरोड़ भाजपा
किशनगढ़बास भाजपा
Published on:
28 Nov 2020 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
