21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Alwar: कांग्रेस का नंगली सर्किल पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

दिल्ली में राहुल गांधी व विपक्षी पार्टियों के दिल्ली धरना के समर्थन में मंगलवार को नंगली सर्किल पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। एआइसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Umesh Sharma

Jul 21, 2026

alwar congress

नंगली सर्किल पर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

नीट पेपर लीक प्रकरण में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार रात्रि अलवर शहर के नंगली सर्किल पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।


एआइसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं और विद्यार्थियों का भविष्य लगातार दांव पर लगाया जा रहा है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं केंद्र सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से मुक्त करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह असफल रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पेपर लीक से परेशान छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कराया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले सुबह जिला कांग्रेस की बैठक में आगामी धरना व प्रदर्शनों के साथ निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई गई। जिसमें जिलेभर के सभी बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें कई विधायक पूर्व विधायक भी शामिल हुए थे।

पूरे प्रदेशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ प्रदर्शन किया गया। जयपुर में के अंबेडकर सर्किल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई

दरअसल, यह प्रदर्शन अचानक तय हुआ। दिल्ली में राहुल गांधी व अन्य विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान सभी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद मैसेज के माध्यम से प्रदेशभर में प्रदर्शन की सूचना दी गई और रात को प्रदर्शन का आयोजन किया गया।