21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में वाहनों की प्लेटों पर चल रहा मनमर्जी का खेल, नम्बर की जगह कुछ ऐसा शायरी लिखवा रहे हैं बाइक चालक

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 05, 2018

No number on bike plates in alwar

अलवर में वाहनों की प्लेटों पर चल रहा मनमर्जी का खेल, नम्बर की जगह कुछ ऐसा शायरी लिखवा रहे हैं बाइक चालक

बहरोड़. परिवहन विभाग और पुलिस की लापरवाही के चलते कस्बे में सैकड़ों वाहनों की नम्बर प्लेट पर नम्बरों की जगह नाम या अन्य चीजों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। वाहन चालकों ने अपनी मनमर्जी से नम्बर प्लेट पर राजनीतिक पार्टी, विभाग या जाति लिख रही है। इसके बावजूद भी विभाग इसे अनदेखी कर रहा है।

दुपहिया वाहन चालकों ने अपनी मर्जी से वाहनों की नम्बर प्लेट पर आरटीओ से मान्य नम्बरों को बहुत छोटा और बाकी जगह में बड़े-बड़े शब्दों में अपनी मन पसन्द के शब्द लिखवा रखे हैं या फिर बड़े लोगो बनवा लिए हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई वाहन चालक दुर्घटना करके भागता है तो उसके वाहन नम्बर की अपेक्षा लोग उस पर लिखे शब्द को भर देख पाते हैं। पुलिस व परिवहन अधिकारी भी यह मानते हंै कि कस्बे सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्र में नम्बर प्लेटों से छेड़छाड़ की गई है।

कोई नहीं है पीछे

यातयात नियमों की धज्जियां उड़ानें में क्षेत्र में कोई पीछे नहीं है। यहां के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, पुलिस कर्मचारी, स्थानीय नेता, मीडियाकर्मी, वकील और सरकारी कर्मचारी भी पीछे नहीं है।

नियमो के उल्टा

लोग अपनी गाडिय़ों के साथ कई नए प्रयोग कर रहे हैं। किसी ने राजनीतिक पार्टी के रंग में नंबर प्लेट को डिजाइन किया है, तो किसी के नंबर प्लेट में राम दिखाई देता है। यातायात कानून के मुताबिक गाडिय़ों के नंबर प्लेट सफेद रंग के होने चाहिए, जिन पर काले रंग से अंग्रेजी में लिखा होना चाहिए जो आसानी से पढ़ा जा सके।

इसे न मानने वालों के खिलाफ धारा 177 के तहत कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाता है और उनकी नम्बर प्लेटपर पेंट पुतवाकर नए नम्बर डलवाए जाते हैं। यह नियम कस्बे में मात्र चालीस प्रतिशत लोग ही मान रहे हैं, बाकी नियमों को सिरे से नकार रहे है।

कर रहे कार्रवाई

समय-समय पर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जाता है। जिसमें नम्बर प्लेट में नियमों का उल्लघंन करने वालो के वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है आगे भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिना नम्बरी वाहनों से दुर्घटना या अन्य अपराध होने पर वह बच निकलते हंै जिसके लिए अब सख्ती की जाएगी।
कुशाल सिंह, डीएसपी बहरोड़

परिवहन विभाग की ओर से नम्बर प्लेट के लिए तय नियमों के अलावा छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
महेन्द्र शर्मा,परिवहन निरीक्षक बहरोड़