22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 हजार किसानों के खातों में 190 करोड़ पहुंचने में लगेगा एक साल, जानें पूरा मामला

पनियाला हाइवे का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। हाइवे की जद में आए किसानों के मुआवजा देने में प्रशासन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Jul 01, 2024

अलवर। पनियाला हाइवे का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। हाइवे की जद में आए किसानों के मुआवजा देने में प्रशासन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि अभी तक 190 करोड़ रुपए किसानों के खातों में नहीं पहुंच पाए।

यह रकम किसानों के खातों में पहुंचते-पहुंचते करीब एक साल और लग जाएगा। ऐसे में किसानों को रकम के लिए इंतजार करना होगा। फिलहाल किसान हर दिन मिनी सचिवालय आ रहे हैं। उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है।

पोर्टल ठीक होने के बाद भी गति नहीं बढ़ी

इस हाइवे के लिए 450 करोड़ रुपए किसानों को मुआवजे के रूप में दिए जाने थे। अब तक 260 करोड़ रुपए बांटे गए हैं, जबकि डेढ़ साल इस प्रक्रिया में लग गए। अभी 190 करोड़ रुपए और किसानों को दिए जाने हैं। प्रशासन प्रतिमाह 15 से 20 करोड़ रुपए ही मुआवजा किसानों को बांट पा रहा है, जबकि पोर्टल ठीक होने के बाद गति में तेजी आनी थी।

यह भी पढ़ें : Good News : आरजीएचएस लाभार्थियों के लिए खुशखबर, अब घर बैठे मिल सकेगी दवाएं

86 किमी का होगा हाइवे

यह हाइवे पनियाला मोड़ से कोटपूतली, बानसूर, मुंडावर, किशनगढ़बास, अलवर, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़ से होता हुआ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। अलवर में इसकी लंबाई करीब 86 किलोमीटर है। इस नेशनल हाइवे पर एक्सेस कंट्रोल, वाईफाई, कैमरे व स्मार्ट ड्राइविंग, स्पीड कंट्रोल जैसी सुविधाएं होंगी।

किसानों को इस माह करीब 20 करोड़ रुपए बांटे गए हैं। जल्द ही बचा हुआ मुआवजा भी किसानों के खातों में पहुंचेगा, इस पर तेजी से काम चल रहा है।
वीरेंद्र वर्मा, एडीएम प्रथम