6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पपला की गर्लफ्रेंड जिया ने कहा- मैं पपला से ही शादी करूंगी, जानिए पपला और उसके पिता ने क्या कहा

पपला गुर्जर की महिला मित्र जिया पपला से शादी करना चाहती है। पपला के वकील से उसने यह बात कही।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Mar 15, 2021

Papla Gujjar Girlfriend Jiya Wants To Marry Papla Gujjar

पपला की गर्लफ्रेंड जिया ने कहा- मैं पपला से ही शादी करूंगी, जानिए पपला और उसके पिता ने क्या कहा

अलवर. कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर से उसकी प्रेमिका जिया शादी करना चाहती है। वहीं, पपला का कहना है कि उसका जिया पर कोई दबाव नहीं है। यदि जिया उससे शादी करना चाहती है तो वह भी शादी के लिए तैयार है। दोनों ने ये बातें कोटपूतली के अपने वकील गोविंद रावत से मुलाकात के दौरान कही।

वकील गोविंद रावत ने बताया कि पपला के पिता मनोहरलाल और वह अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में पपला से मुलाकात के लिए गए, लेकिन जेल प्रशासन ने पिता मनोहरलाल को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पपला से नहीं मिलने दिया। उनकी करीब साढ़े पांच मिनट पपला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात कराई गई। जिसमें पपला से जिया से शादी को लेकर बात की गई। जिसमें पपला ने कहा कि शादी को लेकर उसका जिया पर कोई दबाव नहीं है। वह अपनी मर्जी से अगर शादी करने को राजी है तो वह भी उससे शादी करना चाहता है।

वकील रावत ने बताया कि इसके अगले दिन गुरुवार को वह और पपला के पिता मनोहरलाल अलवर जेल में जिया से मिलने आए। यहां भी पपला के पिता को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिया से नहीं मिलने दिया तथा उनकी जिया से करीब 7-8 मिनट की मुलाकात कराई गई। जिसमें जिया ने कहा कि वह पपला से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन इसके लिए वह अपने घरवालों की अनुमति लेना चाहती है। इसके लिए 15 दिन बाद वह फिर जिया से मिलेंगे।

वकीले का आरोप, जेल में पपला की स्वास्थ्य से खिलवाड़

उधर, पपला के वकील गोविंद रावत ने आरोप लगाया है कि अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में पपला की सेहत और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान पपला ने बताया कि उसे पेट में दर्द है तथा हाथ-पैरों में चोट और दर्द है। उसका अच्छे से मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं कराया जा रहा है। पपला ने गिरफ्तारी के बाद 27 जनवरी से एक ही कपड़े पहने हुए हैं। उसे दूसरे कपड़े भी नहीं दिए जा रहे हैं। पपला के पिता ने जेल कैंटीन और दवा के लिए पैसा जमा कराने की बात भी कही, लेकिन जेल प्रशासन ने मना कर दिया।