6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अचानक बदलने लगा मौसम, मौसम में बदलाव से बढ़ने लगे सर्दी-जुकाम के मरीज, बरतें यह सावधानियां

मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों की ओपीडी बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Feb 27, 2021

Patients Of Fever And Cough Increasing Due To Changing Weather

अब अचानक बदलने लगा मौसम, मौसम में बदलाव से बढ़ने लगे सर्दी-जुकाम के मरीज, बरतें यह सावधानियां

अलवर. मौसम में बदलाव होने के साथ ही मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। कोरोना का भय कम होने से अस्पताल में स्वास्थ्य जांच व उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। इस कारण सामान्य अस्पताल की ओपीडी पिछले दिनों की तुलना में दोगुनी तक पहुंच गई है।

शहर के सामान्य चिकित्सालय, शिशु चिकित्सालय व जनाना अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो हजार से ज्यादा मरीज चिकित्सकों से जांच व उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इधर, तापमान में वृद्धि के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढऩे लगा है। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय में सुबह से दोपहर तक भारी भीड़ रही। जिसके चलते डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम के बदलाव के बाद खांसी, जुकाम व बुखार के साथ उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। इन दिनों तापमान में वृद्धि हो रही है, इस कारण लोग लोग पंखा चलाने लगे हैं। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। इस मौसम में लोगों को खाने पीने का विशेष ख्याल रखने की जरुरत है।

ड्यूटी के समय कर्मचारी सोते मिले तो होगी कार्रवाई

संभागीय आयुक्त ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रजिस्ट्रेशन आधा घंटा पहले करने तथा अंत तक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चिकित्सकों व स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया है। रात्रिकालीन डयूटी के दौरान यदि स्टाफ सोता हुआ पाया गया तो कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी को पहचान पत्र व यूनिफार्म पहनने के भी निर्देश दिए हैं। संभागीय आयुक्त ने चिकित्सा विभाग की वीसी में बताया कि रजिस्टे्रशन काउंटर पर सुबह भीड ज्यादा रहती है। ओपीडी समय से पूर्व ही रजिस्टे्रशन बंद हो जाता है। इस कारण व्यवस्था में बदलाव जरूरी है।