
,
जिले के हजारों परिवारों में सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन उन्हें खाने के लिए सरकारी भंडार से अनाज नहीं मिल पा रहा। इसका प्रमुख कारण ये है कि उनके नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पा रहे। कई साल से लोग चक्कर काट रहे हैं। उन्हें यही बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से संबंधित पोर्टल लॉक है।
जिले में 5.50 लाख राशनकार्ड धारक हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत भी इन्हें अनाज मिलता है। अन्य लाभ भी मिलता है लेकिन यूनिट में नए लोगों के नाम नहीं जुड़ रहे। शहर की बाहरी आबादी के अलावा देसूला, इंदिरा नगर, एमआईए के आसपास के इलाके के लिए लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों से भी यही समस्या आ रही है।
वह भी परिवार के नए सदस्यों के नाम नहीं जुड़वा पा रहे। विभाग में जाते हैं तो यही कहा जा रहा है कि पोर्टल अभी बंद चल रहा है। खुलने के बाद ही नाम शामिल होंगे। कई साल से चक्कर लगा रही हैं। डीएसओ मनीषा लेघा से इस संबंध में संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
Published on:
11 Dec 2023 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
