15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालतू डॉग ने मालिक के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, घर की रखवाली के लिए लेकर आए थे

सदर थाना इलाके के रायबका गांव में बुधवार दोपहर एक पालतू डॉग (जर्मन शेफर्ड) ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया। जिससे मालिक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Nov 15, 2023

pet dog attacks owner in alwar

अलवर। सदर थाना इलाके के रायबका गांव में बुधवार दोपहर एक पालतू डॉग (जर्मन शेफर्ड) ने अपने ही मालिक पर हमला कर दिया। जिससे मालिक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल मालिक को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शहर के सूर्यनगर इलाके में घर की दहलीज पर बैठे दो वर्षीय बालक पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। जिसमें बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव रायबका निवासी इस्लाम खान (63) ने अपने घर में जर्मन शेफर्ड डॉग पाला हुआ है।

बुधवार सुबह घर के बाहर स्ट्रीट डॉग आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान पालतू जर्मन शेफर्ड डॉग भी घर से बाहर निकलकर उनके पीछे भागा। घर के बाहर आते ही जर्मन शेफर्ड और स्ट्रीट डॉग आपस में भिड़ गए। जिनकी आवाज सुनकर इस्लाम उन्हें छुड़ाने के लिए गया। इसी दौरान पालतू डॉग जर्मन शेफर्ड ने अपने ही मालिक इस्लाम पर हमला कर दिया।

डॉग अपने मालिक के प्राइवेट पार्ट को काट लिया, जिससे खून बहने लगे। इस्लाम के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए और इस्लाम को बचाया। इसके बाद परिजनों ने घायल इस्लाम को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया, लेकिन परिजन उसे नहीं ले गए।

घर की रखवाली के लिए 15 दिन पहले लाए थे डॉग
घायल इस्लाम का बेटे लियाकत ने बताया कि उसका भाई रसीद घर की रखवाली के लिए अपने किसी मिलने वाले से करीब 15 दिन पहले जर्मन शेफर्ड नस्ल का डॉग लेकर आया था। डॉग घर में काफी फैमिलियर हो गया था। पिता इस्लाम ही डॉग को खाना खिलाते थे और घुमाते थे। जिससे वह उनसे व घर के अन्य सदस्यों से काफी घुल-मिल गया था, लेकिन स्ट्रीट डॉग से झगड़े में छुड़ाने पर पालतू डॉग ने उसके पिता इस्लाम पर ही हमला कर दिया।