
बीपीसीएल के एक पट्रोल पंप पर वाहनों में डीजल डालते कार्मिक। फोटो: पत्रिका
अलवर। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने पेट्रोल पंप डीलर्स से कहा है कि वे बल्क यानी थोक में पेट्रोल-डीजल किसी को न दें और लूज यानी कैन या ड्रम में भी किसी को न दिया जाए। जिले के करीब 84 पेट्रोल पंप पर यह आदेश लागू हो गए है।
वहीं, अलवर जिले सहित प्रदेशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। अलवर में रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर सोमवार को भी लाइनें लगी रहीं। 34 हजार ग्राहकों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग की है और स्टॉक में करीब 17 हजार सिलेंडर है। रसद विभाग का कहना है कि गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है।
बीपीसीएल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष रिजवान खान का कहना है कि कंपनी की ओर से बल्क में पेट्रोल-डीजल न देने के आदेश हैं। साथ ही लूज में भी पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। यह एक तरह से स्टॉक करने का तरीका है।
कहते हैं कि कमर्शियल डीजल व कमर्शियल पेट्रोल पंप पर डीजल के रेट 22 रुपए बढ़े हैं, जिससे इंडस्ट्री के लोग डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर आ रहे हैं, क्योंकि यहां सस्ता है। ऐसे में उन्हें बल्क में या फिर खुले में डीजल नहीं दिया जा रहा है।
कमर्शियल पेट्रोल पंप पर भी यह डीजल 22 रुपए महंगा हुआ है। ऐसे में वह भी दूसरे पेट्रोल पंप की ओर जा रहे हैं। कंपनी का सोचना है कि गाड़ियों व दोपहिया वाहनों को पेट्रोल मिलता रहे, कमी न पड़े। इसी को देखते हुए ऐसा किया गया है।
होऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा क्रूड ऑयल के अंतराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने से डीलर्स को उधार तेल देने की व्यवस्था बंद की गई है। एडवांस पर तेल मिल रहा है। इसके चलते कुछ पेट्रोल पंप संचालक एडवांस के अभाव में तेल नहीं मंगा पा रहे है, जिससे कुछ स्थानों पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पेट्रोल-डीजल पर्याप्त है। इसको लेकर कोई नई गाइड लाइन हमारे पास नहीं आई है। गैस सिलेंडरों का स्टॉक भी हमारे पास पर्याप्त है।
-विनोद जुनेजा, डीएसओ
Published on:
24 Mar 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
