अलवर जिला एनसीआर में शामिल है, लेकिन दिल्ली के मुकाबले अलवर जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी अधिक हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के दाम कम है। जिसकी वजह से जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हरियाणा से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं। हरियाणा से रोजाना हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल तस्करी कर यहां लाकर बेचा जा रहा है।