प्रदेश में आज से पेट्रोल पंप सांकेतिक हड़ताल पर है। पेट्रोल पंपों की हड़ताल का खासा असर दिखाई दे रहा है।
अलवर/पत्रिका। प्रदेश में आज से पेट्रोल पंप सांकेतिक हड़ताल पर है। पेट्रोल पंपों की हड़ताल का खासा असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार देर शाम से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें नजर आई। पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें पंजाब के समान करने की मांग को लेकर पहले चरण में प्रदेश में 13-14 सितम्बर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पम्प सांकेतिक बंद रहेंगे, लेकिन अलवर जिले का पुराना क्षेत्र इससे प्रभावित नहीं रहेगा।
अलवर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह खैरिया ने बताया कि पुराना अलवर जिला क्षेत्र इस हड़ताल में शामिल नहीं है। पूर्व अलवर जिले के सभी क्षेत्रों में पेट्रोल पम्प चालू रहेंगे। वहीं, हड़ताल की सूचना के चलते अलवर जिले के पेट्रोल पम्पों पर वाहनों चालकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। रात तक पेट्रोल पम्पों पर भीड़ लगी रही।