
अलवर के सिटी पैलेस महल व मूसी महारानी की छतरी पर रविवार को एक राजस्थानी फिल्म की शूटिंग हुई।

शूटिंग के लिए सिटी पैलेस को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

रोशनी से नहाया सिटी पैलेस बेहद ही शानदार लग रहा था।

जगमगाते सिटी पैलेस को देखने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे।

इस फिल्म में तिजारा, खैरथल, किशनगढ़बास समेत कई ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।