25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली, 5 नवंबर तक चलेगा आयोजन

अलावड़ा कस्बे में गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह श्रद्धा और उत्साह से भरी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की शुरुआत गुरुद्वारे से गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

अलावड़ा कस्बे में गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह श्रद्धा और उत्साह से भरी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की शुरुआत गुरुद्वारे से गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ हुई। सबसे आगे श्रद्धालु निशान साहिब लेकर जयकारे लगाते हुए चले।

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह गामी ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 अक्टूबर से रोजाना सुबह 5 बजे प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। ये फेरी मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हैं और लोगों द्वारा घर-घर बुलाकर स्वागत किया जाता है। प्रभात फेरी 5 नवंबर तक जारी रहेगी।


उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को गुरु नानक देव के 556वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में रात्रि को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी गुरशरण सिंह संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर और प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला और बच्चे शामिल हुए।