
Rain Impact: किसान की खेती को मानसून का जुआ कहा जाता है। वो अब धीरे-धीरे साबित भी हो रहा है। जिले में मानसून के दौरान अगस्त माह में केवल 79 मिमी बारिश दर्ज हुई और सितम्बर में जब से किसानों की ओर से खरीफ फसल की कटाई शुरू की गई है तब से जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन बारिश हो रही है। बारिश किसानों के लिए आफत बनी हुई है। खरीफ फसल को नुकसान पहुंचा रही है।
पहले किसान कर रहे थे बारिश का इंतजार : किसानों की फसल को जब पानी की आवश्यकता थी तब इंद्रदेव भी मेहरबान नहीं हुआ। पानी की कमी से कुछ क्षेत्रों में फसल सूख गई। लेकिन जब धूप की आवश्यकता हुई तब जिले में बारिश और आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। इससे खरीफ की प्रमुख फसल बाजरा और कपास को काफी हद तक नुकसान हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: मानसून की विदाई से पहले इस जिले में गिरे ओले, मौसम विभाग की 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
कृषि विभाग ने फसल खराबे की रिर्पोट मांगी : कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल खराबे की रिर्पोट तैयार करने के लिए हर क्षेत्र के कृषि अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। विभाग के संयुक्त निदेशक लीला राम जाट ने बताया कि कृषि अधिकारियों की ओर से जल्द ही हर क्षेत्र में बारिश से हुए खराबे की रिर्पोट मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद नुकसान का आंकलन होगा। अगर फसल खराबा बीमा के अनुसार हुआ तो बीमा की राशि के लिए आगे भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Third Vande Bharat: पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, अब इन जिलों के बीच होगा शाही सफर
21 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार को 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी , चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर ,जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू ,करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं बांसवाड़ा में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की सम्भावना है।
संबंधित विषय:
Published on:
24 Sept 2023 03:52 pm

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
