8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Third Vande Bharat: पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, अब इन जिलों के बीच होगा शाही सफर

टेक्सटाइल सिटी के रेल इतिहास में रविवार को नया अध्याय जुड़ा। राजस्थान की तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन की सौगात भीलवाड़ा को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार दोपहर 12.30 बजे उदयपुर से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 24 Sep 2023, 1:26 PM IST

modi.jpg

भीलवाड़ा. टेक्सटाइल सिटी के रेल इतिहास में रविवार को नया अध्याय जुड़ा। राजस्थान की तीसरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन की सौगात भीलवाड़ा को मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार दोपहर 12.30 बजे उदयपुर से ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। साथ ही सोमवार से वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन पटरी पर नियमित रूप से दौड़ेगी। ट्रेन का भीलवाड़ा पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत होगा। लोग स्वागत और शाही सफर को बेताब हैं। ट्रेन में भीलवाड़ा से जयपुर का सामान्य किराया 945 तथा उदयपुर का 840 रुपए रहेगा। ट्रेन रविवार दोपहर 3.05 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद अजमेर रवाना होगी।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
वंदे भारत भीलवाड़ा से चलाने का मुद्दा राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। 4 अगस्त के अंक में भीलवाड़ा को कब मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात शीर्षक से पहला समाचार प्रकाशित किया था। फिर लगातार समाचार प्रकाशन कर रेलवे का ध्यान खींचा। उदयपुर से जयपुर के बीच वंदे भारत की दो ट्रायल हो चुका।

यह रहेगा समय
उद्घाटन के दिन को छोड़कर यह ट्रेन नियमित रूप से उदयपुर से सुबह 7.50 बजे रवाना होगी। भीलवाड़ा 9.45 बजे पहुंचेगी। अजमेर 11.40 तथा जयपुर दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। उसी दिन जयपुर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। अजमेर 4.25 बजे तथा भीलवाड़ा शाम 5.55 बजे पहुंचेगी। उदयपुर पहुंचने का समय रात 8.40 बजे रहेगा।

भीलवाड़ा से यह रहेगा किराया(रुपए में)
स्थान - एक्जुक्टिीव चेयर - कार
जयपुर - 1665 - 945
किशनगढ़ - 1055 - 545
अजमेर - 970 - 505
बिजयनगर - 825 - 440

स्थान - एक्जुक्टिीव चेयर - कार
चित्तौड़गढ़ - 905 - 485
मावली - 1280 - 765
राणाप्रताप - 1410 - 830
उदयपुर जंक्शन - 1425 - 840