11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections: बिन पानी विकास बेमानी: न डॉक्टर, न रोजगार…जुगाड़ की बहार

Rajasthan Assembly Election 2023: दूसरे दिन में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बानसूर की ओर निकल पड़ा। जिंदोली घाटी से ततारपुर चौराहे से होता हुआ बानसूर के अस्पताल पहुंचा। इस अस्पताल को हाल में जिला अस्पताल का दर्जा दिया गया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

May 23, 2023

alwar_patrika.jpg

महेंद्रसिंह शेखावत/अलवर. Rajasthan Assembly Election 2023: दूसरे दिन में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में आने वाले बानसूर की ओर निकल पड़ा। जिंदोली घाटी से ततारपुर चौराहे से होता हुआ बानसूर के अस्पताल पहुंचा। इस अस्पताल को हाल में जिला अस्पताल का दर्जा दिया गया है। नया भवन बनने पर यहां से अस्पताल स्थानांतरित होगा। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मिले गिरुडी गांव के स गार्ड कबूलचंद बोले, अस्पताल में जगह बेहद कम है।

नया बनेगा तब राहत मिलेगी, अभी तो केवल नींव रखी गई है, बनने में वक्त लगेगा। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर बैठी युवती ने बताया कि छह सौ से आठ सौ तक की ओपीडी है। बानसूर के विकास को लेकर कई घोषणाएं हुई हैं। भविष्य में कई सरकारी कार्यालय खुलेंगे। घोषणाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार है। यहां के बाद नारायणपुर की ओर निकले।
यह भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में मेले सा माहौल...पानी ही यहां बड़ा मुद्दा
मार्ग पर कहीं ठसाठस भरी पिकअप नजर आई तो कहीं जीप के छत पर बैठकर यात्रा करते लोग दिखे। नारायणपुर के प्रवेश से पहले टैंकरों का जमावड़ा था। ग्रामीण सुभाष सैनी ने बताया कि टैंकर वाले तीन से पांच सौ रुपए तक लेते हैं। घाटा स्टैंड से थानागाजी के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। वैसे सड़क कई जगह टूटने भी लगी है।

थानागाजी : सरिस्का में पेड़ों की कटाई ज्यादा
इसके बाद थानागाजी पहुंचे तो • यहां का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजाड़ नजर आया। थानागाजी विधानसभा क्षेत्र दौसा लोकसभा क्षेत्र के अधीन है। अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर मिले युवा अशोककुमार सैनी बोले, यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। मजबूरन मरीजों को अलवर जाना पड़ता है। स्थानीय युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सरिस्का में पेड़ों की कटाई के मुकाबले कार्रवाई कम होती है।
यह भी पढ़ें : एनसीआर का फंदा, पानी पहुंचा पाताल... युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का मलाल
बस स्टैंड बंद, खारा पानी बड़ा संकट
राजगढ़ जाते समय रास्ते में जुगाड़ पर यात्रा करते लोग दिखाई दिए। राजगढ़ का रोडवेज बस स्टैंड बंद हो चुका है। टहला चौराहे पर जाकर बस पकड़नी पड़ती है। बस स्टैंड पर मिले धीरेंद्रसिंह ने कहा, पेयजल किल्लत यहां भी है। लोग चंबल के पानी को ही विकल्प मानते हैं। जमीन आवंटन का मामला भी यहां चर्चा में है। लक्ष्मणगढ़ में खारा पानी बड़ी समस्या है। करीब चालीस गांव खारे पानी की समस्या से पीड़ित हैं। यहां आरओ एवं टैंकर वालों का धंधा चमका हुआ है।

चुनावों से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...