30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan chunav: राजनाथ सिंह आ गए, लेकिन नहीं उतर पाया हैलीकॉप्टर, जानिए ऐसा क्यों हुआ

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजगढ़ की धरती पर नहीं उतर पाए। बताते हैं कि हैलीकॉप्टर देरी से पहुंचा। लेट होने के कारण वह नहीं उतर पाए। वहीं भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ऐन मौके पर उतरने की अनुमति नहीं दी।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Nov 24, 2023

rajnath_singh.jpg

अलवर/राजगढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजगढ़ की धरती पर नहीं उतर पाए। बताते हैं कि हैलीकॉप्टर देरी से पहुंचा। लेट होने के कारण वह नहीं उतर पाए। वहीं भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ऐन मौके पर उतरने की अनुमति नहीं दी।

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने बन्ना राम मीणा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका रोड शो दोपहर 12 बजे होना था। सभी तैयारियां प्रत्याशियों की ओर से की जा चुकी थी। जनता भी तैयार थी। इंतजार केवल राजनाथ सिंह का था। बताते हैं कि सवा पांच बजे उनका हैलीकॉप्टर आसमान में मंडरा रहा था।

उतरने की तैयारी हो रही थी कि हैलीकॉप्टर के साथ में आई सुरक्षा टीम ने सुझाव दिया कि साढ़े पांच बजे के बाद हैलीकॉप्टर नहीं उड़ पाएगा। साथ ही दूसरा कारण ये रहा कि प्रचार शाम छह बजे तक ही होना था। उनके उतरने में ही छह बज जाते। ऐसे में वह नहीं उतर पाए। जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक गुप्ता का कहना है कि हैलीकॉप्टर कुछ देर से जरूर आया लेकिन उतारा जा सकता था। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

राजनाथ ने कहा, किन्हीं कारणों से नहीं उतर पाया हैलीकॉप्टर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजगढ़ न पहुंचने पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हुए राजगढ़ में नहीं उतर पाए। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार बना रही है। ऐसे में यहां जनता पार्टी का साथ दें।

हमारी ओर से कोई आपत्ति नहीं की गई
हैलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति हमने पहले ही जारी कर दी थी। रक्षा मंत्री का हैलीकॉप्टर काफी लेट हो गया था। ऐसे में हैलीकॉप्टर की सुरक्षा टीम ने ही लैंड न करने का निर्णय लिया। हमारी ओर से कोई आपत्ति दायर नहीं की गई।
-नरेश तंवर, एडीएम सिटी

यह भी पढ़ें : भूल हो गई थी, सरकार आते ही राजस्थान के इस कस्बे को बनाएंगे जिला- अशोक गहलोत

Story Loader