
Lakhi Mela 2025 (Patrika File Photo)
कोटपूतली-बहरोड़: राजस्थान के कोटपूतली में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। छापाला भैरू बाबा के 17वें वार्षिकोत्सव और लक्खी मेले की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हो गई। आज यानी 30 जनवरी (शुक्रवार) को मुख्य मेले का आयोजन हो रहा है, जिसमें करीब चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मेले के आगाज पर गुरुवार को चोटिया मोड़ से मंदिर परिसर तक ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में 21,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 15 डीजे की धुनों पर थिरकती महिलाओं और ड्रोन से होती पुष्प वर्षा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस मेले का मुख्य आकर्षण यहां तैयार होने वाला 651 क्विंटल चूरमा है। इस महाप्रसादी को तैयार करने के लिए पिछले एक महीने से 5000 से अधिक लोग सेवा में जुटे हैं। चूरमा बनाने के लिए JCB, थ्रेसर और ट्रैक्टरों जैसी मशीनों का उपयोग किया गया है, जो अपने आप में एक मिसाल है। शुक्रवार सुबह भैरू बाबा को भोग लगाने के बाद यह महाप्रसादी लाखों भक्तों में बांटी जाएगी।
वार्षिकोत्सव में आज विशाल भंडारे के साथ-साथ प्रसिद्ध गायकों द्वारा धमाल और जागरण की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुकेश एंड पार्टी, शिंभु एंड पार्टी सहित कई क्षेत्रीय कलाकार डप-मंजीरों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
Published on:
30 Jan 2026 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
