8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूल हो गई थी, सरकार आते ही राजस्थान के इस कस्बे को बनाएंगे जिला: अशोक गहलोत

New District In Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मालपुरा को जिला बनाने में पूर्व में उनसे भूल हो गई थी। सरकार आते ही मालपुरा जिला भी बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 Nov 2023, 10:30 AM IST

ashok_gehlot.jpg

New District In Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मालपुरा को जिला बनाने में पूर्व में उनसे भूल हो गई थी। सरकार आते ही मालपुरा जिला भी बनेगा। मालपुरा में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक बैठेंगे। मिनी सचिवालय की स्थापना होगी। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।


मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी के समर्थन में सदरपुरा रोड स्थित रीको एरिया के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब को गणेश मानकर सेवा की है। सरकार की ओर से सात गारंटी योजनाएं दी गई है, पशुओं में आए लम्पी रोग में गोवंश के मरने पर पशुपालकों को प्रति गोवंश 40 हजार रुपए का राज्य सरकार ने बीमा लाभ दिया है।


दुग्ध उत्पादन में वर्तमान में राजस्थान प्रदेश में नंबर वन पहुंच चुका है। राज्य सरकार चुनाव जीतने के बाद महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट व लैपटॉप देने, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के खोलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने टोडारायसिंह पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी की ओर से बीसलपुर पर पुलिया की मांग पर सरकार आने पर सभी मांगों को पूरा करने का चुनावी वादा किया।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां प्रचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट


भाजपा करती है लड़ाने का काम

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा हिंदू व मुस्लिम को लड़ाने व सांप्रदायिक दंगे फैलाने का काम करती है, प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं चलाई है्र उनके दम पर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहुमत के साथ रिपीट होगी। इससे पूर्व हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन पर निवाई विधायक प्रशांत बैरवा, कांग्रेस प्रत्याशी घासीलाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने अगवानी की।

यह भी पढ़ें : जयपुर में अमित शाह रुके 18 घंटे, हर सीट का फीडबैक, प्लान-B की तैयारी