3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में यहां मतदान केन्द्र में पोलिंग पार्टी के साथ बैठकर ऐसा काम कर रहा था भाजपा का एजेंट, पत्रिका की टीम को देखा तो उड़ गए होश, मचा हडक़ंप

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 07, 2018

Rajasthan Electon 2018 Alwar Live : BJP Agent Working In Poling Booth

अलवर में यहां मतदान केन्द्र में पोलिंग पार्टी के साथ बैठकर ऐसा काम कर रहा था भाजपा का एजेंट, पत्रिका की टीम को देखा तो उड़ गए होश, मचा हडक़ंप

अलवर. खैरथल कस्बे के बूथ संख्या-158 पर मतदान के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई। यहां भाजपा का एक बूथ एजेंट मतदान कर्मियों के साथ बैठकर वोट डालने आ रहे मतदाताओं की अंगूली में स्याही लगा रहा था। एजेंट द्वारा पोलिंग पार्टी का काम करने पर स्थानीय लोगों के विरोध किया। एक बार तो बूथ पर मौजूद बीएलओ और पीआरओ ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब पत्रिका टीम ने बूथ पर पहुंचकर पड़ताल की तो हडक़म्प मच गया और बीएलओ व पीआरओ ने तत्काल एजेंट को इस काम से हटा दिया।

खैरथल गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पर बूथ संख्या 154, 155 और 158 तीन मतदान बूथ बनाए गए। तीनों बूथों पर निर्धारित समय मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन इसके साथ ही बूथ संख्या-158 पर गड़बड़ी का खेल शुरू हो गया। 1209 मतदाताओं के इस बूथ पर सुबह से पोलिंग पार्टी के साथ सभी प्रमुख दलों के एजेंट बैठे थे।

भाजपा का बूथ एजेंट पोलिंग पार्टी के कर्मचारी के बिलकुल बगल में बैठा हुआ था और मतदाताओं के नाम पर पुष्टि करने के अलावा पोलिंग पार्टी का भी काम कर रहा था। वह बूथ पर वोट डालने आ रहे मतदाताओं की अंगूली पर स्याही का निशान भी लगा रहा था। इस बात का कुछ स्थानीय लोगों व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन बूथ के बीएलओ और पीआरओ ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। इस गड़बड़ी भनक जब पत्रिका टीम को लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने जब बीएलओ और पीआरओ से इस बारे में में सवाल-जवाब किए तो वे घबरा गए। उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए तत्काल भाजपा के एजेंट को पोलिंग पार्टी के काम से हटा दिया। इसी दौरान पोलिंग पार्टी का एक कर्मचारी बोला कि पोलिंग पार्टी में एक व्यक्ति कम आया है, जिसके कारण एजेंट से काम कराया जा रहा था।

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह

मतदान को लेकर खैरथल गांव में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की काफी भीड़ जमा रही। वहीं, मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतार लगी रही। खैरथल के बूथ संख्या 154 पर कुल 1237 मतदाता थे। दोपहर दो बजे तक इनमें से करीब 700 लोग वोट डाल चुके थे। इसी प्रकार बूथ संख्या 155 पर कुल 1299 मतदाता थे, जिनमें से दोपहर दो बजे तक 557 लोगों ने वोट डाला। इन मतदान केन्द्रों पर दोपहर 12 बजे अचानक मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने लम्बी कतार में लगकर वोट डाले। अपना वोट डालने के लिए लोगों करीब आधे घंटे से ज्यादा कतार में खड़ा रहना पड़ा।