6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार ने नए जिले तो बना दिए, लेकिन अपराध के ग्राफ नहीं हुआ कम, जानिए कितने मामले है दर्ज

राज्य सरकार ने अलवर के टुकड़े कर दो नए जिले तो बना दिए, लेकिन अपराध के ग्राफ को कम नहीं कर पाए। अकेले अलवर जिले में हर साल औसतन 13 हजार आपराधिक मामले पुलिस के रेकॉर्ड में दर्ज हो रहे हैं, जो कि तीन नए पुलिस जिलों के बराबर है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Nupur Sharma

Dec 15, 2023

piche_police.jpg

राज्य सरकार ने अलवर के टुकड़े कर दो नए जिले तो बना दिए, लेकिन अपराध के ग्राफ को कम नहीं कर पाए। अकेले अलवर जिले में हर साल औसतन 13 हजार आपराधिक मामले पुलिस के रेकॉर्ड में दर्ज हो रहे हैं, जो कि तीन नए पुलिस जिलों के बराबर है। अलवर जिले में फिलहाल 27 पुलिस थाने हैं। जिनमें हर साल औसतन 13 हजार अपराध के मामले में पुलिस थानों में दर्ज होते हैं। जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में 16, खैरथल-तिजारा में 5 और भिवाड़ी में 8 पुलिस थाने हैं। इन तीनों पुलिस जिलों के 29 थानों में दर्ज मामलों का ग्राफ देखें तो अलवर के बराबर ही है। वहीं, अलवर में संगीन अपराधों का ग्राफ पर नजर डालें तो अलवर में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण, फायरिंग व चोरी आदि 4 हजार से ज्यादा मामले दर्ज होते हैं।

नहीं हुआ बोझ कम
राज्य सरकार ने अलवर को क्रिटिकल जिला मानते हुए 15 अगस्त 2019 दो पुलिस जिलों में बांट दिया था। अलवर और भिवाड़ी दोनों पुलिस जिलों में एसपी बैठा दिए थे। नए जिलों के गठन से पहले अलवर जिले का क्षेत्र काफी बड़ा था। यहां करीब 44 लाख की आबादी थी। जिसमें अलवर पुलिस जिले में करीब 27 और भिवाड़ी पुलिस जिले में 18 पुलिस थाने थे। अलवर में सालाना करीब 13 से 14 हजार और भिवाड़ी 11 से 12 हजार आपराधिक मामले दर्ज होते थे। नए जिले कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा के गठन के बाद भी अलवर में 27 पुलिस थाने हैं और सालाना अपराध का ग्राफ भी करीब 13 हजार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: महेन्द्र की तलाश जारी, विरेन्द्र, रोहित को पकड़ पाना चुनौती, हथियार सप्लायर पर दो लाख रुपए का इनाम

ये है पुलिस थाने
अलवर जिला : शहर कोतवाली, शिवाजी पार्क, एनईबी, महिला थाना, साइबर थाना, रामगढ़, नौगांवा, उद्योग नगर, वैशाली नगर, बगड़ तिराहा, अरावली विहार, सदर, विजय मंदिर, मालाखेड़ा, अकबरपुर, थानागाजी, प्रतापगढ़, लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव, गोविंदगढ़, कठूमर, खेरली, बहतूकलां, राजगढ़, टहला, रैणी आदि।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला: बहरोड़ सिटी, सदर, मांढण, नीमराणा, शाहजहांपुर, पनियाला, कोटपूतली, महिला थाना, सरुंड, प्रागपुरा, भाबरू, विराटनगर, नारायणपुर, बास दयाल, बानसूर व हरसौरा।
खैरथल-तिजारा जिला : खैरथल, किशनगढ़बास, कोटकासिम, ततारपुर और मुण्डावर।
भिवाड़ी पुलिस जिला : भिवाड़ी फूलबाग, भिवाड़ी फेज थर्ड, चौपानकी और महिला थाना, तिजारा, शेखपुर अहीर, टपूकड़ा व खुशखेड़ा।

अलवर जिले में हर साल औसतन 13 हजार आपराधिक मामले दर्ज होते हैं। जो कि खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले व भिवाड़ी पुलिस जिले तीनों के लगभग बराबर है। इसके पीछे वजह है कि नए जिलों में ज्यादातर पुलिस थाने भिवाड़ी पुलिस जिले के शामिल हुए हैं। - आनंद शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।