2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए बनी रिव्यू कमेटी, टीकाराम जूली ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Tikaram Jully Reaction : राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए समीक्षा कमेटी बनाई गई है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कड़ी प्रतिक्रिया दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Jan 2025, 6:27 PM IST

Rajasthan Mahatma Gandhi English Medium School Formed Review Committee Tikaram Jully gave a strong reaction

Tikaram Jully Reaction : राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए समीक्षा कमेटी बनाई गई है। अलवर में नेता प्रतिपक्ष व अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सरकार का यह फैसला जनविरोधी है।

प्रदेश के भविष्य को बर्बाद करने की सोची समझी साजिश

भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए टीकाराम जूली ने कहा यह प्रदेश के भविष्य को बर्बाद करने की एक सोची समझी साजिश है। यह गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा से वंचित करने का एक हथकंडा है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आया बयान

गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के खिलाफ हैं भाजपा

टीकाराम जूली ने कहा है कि प्रदेश के भविष्य को पीछे की ओर धकेलने और निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने की भाजपा सरकार की कोशिश है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेताओं के बच्चे महंगे स्कूलों और विदेशों में पढ़ते हैं, लेकिन वे गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के खिलाफ हैं।

पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

टीकाराम जूली ने चेतावनी दी है कि अगर भाजपा सरकार ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खिलाफ कोई भी जनविरोधी फैसला किया तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी और भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें :अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर राजस्थान की सियासत गरमाई, मदन दिलावर पर भड़के डोटासरा, कहीं बड़ी बात