18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: दूसरी शादी की सूचना पर थाने पहुंची पहली पत्नी, जानिए इसके बाद जो हुआ

Alwar News: अलवर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Apr 18, 2026

women

(फाइल फोटो)

Alwar News: अलवर के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 1 अप्रेल 2022 को हुई थी। उसके दो बेटियां हैं।

महिला का आरोप है कि बेटियों के जन्म के बाद से उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी दहेज की मांग कर रहे हैं। महिला ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसका पति बिना बताए दूसरी शादी कर रहा है।

इस पर वह पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान उसके पति को पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

यह वीडियो भी देखें

उनका कहना है कि उनके बेटे की शादी नहीं हो रही थी, बल्कि परिवार में उसकी बहन की शादी का कार्यक्रम था। उन्होंने इसे पुराना विवाद बताते हुए कहा कि मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। सदर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इधर एक अन्य मामले में जिले के पुराना राजगढ़ गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में अपने दोनों हाथों की नसें काट कर आत्महत्या का प्रयास किया।

आरोपी महिला को अलवर रेफर किया गया है, जहां वह पूरी तरह होश में है और बातचीत कर रही है। शुक्रवार शाम को वह बेड पर बैठी रही तथा ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ से बार-बार डिस्चार्ज करने की गुजारिश करती रही।

राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि पुराना राजगढ़ गांव में सूरज सैनी की पत्नी शीला (35) अपनी बेटी गरिमा (4) और पुत्र यश (6) के साथ कमरे में सो रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे संतोष के भाई सूरज ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई।

काफी देर बाद शीला ने दरवाजा खोला, तो शीला के दोनों हाथों से खून बह रहा था। गरिमा के गले पर रस्सी के निशान थे। सूरज अपनी पत्नी रेखा की मदद से गरिमा को राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी शीला सैनी को अलवर रेफर किया गया है। इस संबंध में आरोपी महिला के जेठ सूरज सैनी पुत्र पप्पू उर्फ रामफूल सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का है। आरोपी महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी।