7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस की कार्रवाई, होटल में अनैतिक कार्य करते पकड़े प्रेमी जोड़े, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो मचा हड़कंप

शिकायत के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर कस्बे के मातौर रोड पर कार्रवाई करते हुए एक होटल से पांच प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Mar 26, 2022

Rajasthan Police Arrest People Involve In Illegal Activities In Hotel

राजस्थान पुलिस की कार्रवाई, होटल में अनैतिक कार्य करते पकड़े प्रेमी जोड़े, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो मचा हड़कंप

अलवर जिले की कई होटलों में देह व्यापार और अनैतिक कार्य चल रहे हैं। पुलिस ने खैरथल के मातौर रोड स्थित एक होटल पर कार्रवाई करते हुए अनैतिक कार्य में लिप्त पांच प्रेमी जोड़ों को गिरफ्तार किया है। किशनगढ़बास डीएसपी अतुल अग्रे ने बताया कि होटल पर अनैतिक कार्य की निरंतर शिकायतें मिल रही थी।

शिकायत के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर कस्बे के मातौर रोड पर कार्रवाई करते हुए एक होटल से पांच प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि होटल संचालक को पाबंद करते हुए रजिस्टर को जब्त किया है। पकड़े गए युवक युवतियां कस्बा सहित ततारपुर, तिजारा, किशनगढ़बास, गुरुग्राम के हैं। पुलिस ने पांचों युवक सुनील सैनी पुत्र महेंद्र सैनी वार्ड 6 तिजारा, वारिस पुत्र आस मोहम्मद निवासी डोटाना चावंडी तिजारा,कुलदीप पुत्र हीरालाल जाट कादर नंगला ततारपुर, दीपक पुत्र रविन्द्र खाती तिजारा व विकास पुत्र रामङ्क्षसह यादव निवासी टोहरी किशनगढ़बास को गिरफ्तार किया है, जबकि युवतियों को परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ दिन पूर्व बहरोड़ में की थी कार्रवाई

पुलिस ने कुछ दिन पूर्व वैश्यावर्ती को शिकायत पर बहरोड़ में कार्रवाई की थी। डीएसपी आनंद राव ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार व मुख्य दलाल को हिरासत में लिया। डीएसपी राव ने बताया कि उन्हें लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी कि बहरोड़ कस्बे के नया बस स्टैंड पर नगरपालिका कार्यालय के सामने एक मकान में बाहर से लडकियां लाकर क्षेत्र में वेश्यावृत्ति का कार्य करवाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने रविवार को बोगस ग्राहक भेजकर सूचना एकत्र की ओर बोगस ग्राहक की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया।