9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आई यह खबर, जानिए आप भी

कोरोना के चलते पिछले साल छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए थे। ऐसे में विद्यार्थियों को इस साल चुनाव होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Feb 22, 2021

Rajasthan Student Union Elections Update

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आई यह खबर, जानिए आप भी

अलवर. कोरोना के चलते इस वर्ष सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है। अभी छात्रसंघ चुनाव को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने का इंतजार है। हालांकि कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
कोरोना के चलते कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बीते वर्ष के छात्र संघ अध्यक्षों के कार्यालयों का कब्जा प्रिंसीपल व अनुशासन समिति ने ले लिया है। इस कारण अब इस वर्ष छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाने कयास लगाए जा रहे हैं। मत्स्य विश्वविद्यालय ने मई से परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की है जिसके आवेदन पत्र भरने की तिथि घोषित हो गई है। ऐसे में इस साल छात्र संघ चुनाव होने की उम्मीद कम ही है। इस समय कॉलेजों में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने की जल्दी है। कला महाविद्यालय में विद्यार्थी पढ़ाई करने आने लगे हैं जबकि राजर्षि , जीडी कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज में कक्षाएं नियमित लग रही हैं। कला महाविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी अब नियमित आ रहे हैं जिनमें काफी संख्या में लड़कियां भी होती हैं।

कोर्स पूरा करवाने की तैयारी-

इस बारे में कला महाविद्यालय की प्राचार्या रेखा शर्मा कहती हैं कि इस समय हमारी प्राथमिकता बच्चों का कोर्स पूरा कराने की है। कोरोना में कॉलेज कई माह नहीं लगे जिसका खमियाजा विद्यार्थियों को हुआ है, उस अवधि के नुकसान को किस तरह पूरा करें इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस बारे में विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव आशुतोष शर्मा का कहना है कि कोरोना के चलते साल भर कॉलेजों में कक्षाएं नहीं लगी है, इसके चलते छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इस साल चुनाव होना मुश्किल है।

अब सही समय है पढ़ाई करने का-

परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. सत्यभान यादव कहते हैं कि इस समय कॉलेज मे विद्यार्थियों की पढ़ाई का उपयुक्त समय है। विद्यार्थियों को एक बार इस समय पूरा कोर्स पढ़ लेना चाहिए। जो कठिन विषय है, उनके व्याख्याताओं से परामर्श ले सकते हैं। इस समय कॉलेज में सभी पीरियडो में पढ़ाई हो रही है। यदि किसी पीरियड में परेशानी हैं तो प्रिंसीपल से कोर्स को लेकर परामर्श ले सकते हैं। अभी पास बुक से नही पढकऱ किताबों से ही अध्ययन करें तो बेहतर होगा जिससे कोर्स पर विद्यार्थियों की पकड़ बन सके। कुछ टॉपिक विद्यार्थी कॉलेज निदेशालय के यूट्यूब चैनल पर देखकर पढ़ाई कर सकते हैं।