
राजस्थान मौसम: फरवरी में तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा, अभी से होने लगा गर्मी का एहसास
अलवर. इस बार फरवरी माह में ही मौसम के करवट बदलने से दोपहर में लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को अलवर जिले में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले तक अलवर जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री था।
सोमवार को अधिकतम तापमान दोपहर ढाई बजे 30 डिग्री पर आ गया। इसी रात को न्यूनतम तापमान भी 12 से 17 पर पहुंच गया। दिन के साथ ही रात का तापमान बढऩे से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। दोपहर में तेज धूप के चलते तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। इस कारण कुछ लोगों ने दिन में कम गति पर पंखे चलाना भी शुरू कर दिया है। दिन के समय दुकानों व शोरूम में लाइटों की अधिक गर्मी के चलते पंखे चलने लगे हैं।
इस माह 32 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद
इसी माह फरवरी के अंतिम दिन 28 फरवरी को तापमान 28 डिग्री रहने की संभावन है। मौसम विभाग का मानना है कि इसके साथ ही गर्मी शुरूआत हो सकती है। चार मार्च तक इसी तरह तेज गर्मी होगी। इसके बाद पांच मार्च को बादल छाने से तापमान में कमी आएगी। फरवरी माह में इस साल जितनी गर्मी पिछले सालों में नहीं रही। बीते साल इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री था। बीते वर्ष मार्च माह में 30 डिग्री तापमान रहा, लेकिन इस साल पहले ही यह हाल होने लगा है।
Published on:
23 Feb 2021 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
