आज मौसम बदलने से बूंदाबांदी हुई और इसी के साथ चार डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया। ठंड में तेजी आ गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार को जिले में मौसम अचानक बदल गया।
शहर सहित कई ब्लॉकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई नजदीकी जिलों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। इससे जिले का तापमान भी गिर गया जिससे ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है। मौसम के बदले मिजाज से दिसम्बर माह के शुरू होने पर सर्दी अपने चरम पर होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 30 नवम्बर तक हल्की बारिश और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की उम्मीद है। वहीं, जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।